छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जनपद पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने फहराया तिरंगा

सारंगढ़ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर को सारंगढ़ जपं परिसर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उन्होंने समस्त सारंगढ़ वासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना संबोधन दी। उन्होंने शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनपद सदस्यों,सीईओ राधेश्याम नायक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्रीमती ममता राजीव सिंह ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि – जनसेवा के कार्यों में सभी के समन्वय से ही क्षेत्र का विकास संभव है। सारंगढ़, 2026
कार्यक्रम में जपं कर्मचारी अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button