छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दोहरे शोक में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम घोटला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी पत्नी सविता पटेल के दशगात्र एवं गंगाभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगत दंपति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में ज्योति पटेल, अजेश अग्रवाल, सहोदरा सिदार, अभिलाषा कैलाश नायक, हरिहर जायसवाल,जगन्नाथ केसरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया।
शोकसभा का वातावरण अत्यंत भावुक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button