छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*रात में जलती बिजली, खाली ओपीडी में घूमते पंखे – स्वास्थ्य विभाग की खुली लापरवाही*

सारंगढ़। जिला चिकित्सालय के ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष सह दवा वितरण कक्ष में रात के समय भी आधा दर्जन पंखे और लाइटें लगातार चलती मिलीं, जबकि परिसर लगभग खाली था। यह नजारा स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही और बिजली की खुलेआम बर्बादी को उजागर करता है। मंगलवार रात करीब 9 बजे की तस्वीर में साफ दिख रहा है कि बिना जरूरत पंखे घूम रहे हैं और रोशनी पूरी तरह चालू है, जबकि वहां न मरीजों की भीड़ थी और न ही कोई सक्रिय व्यवस्था। ऐसे में सवाल उठता है कि जब आम जनता को बिजली बचाने की सीख दी जाती है, तो सरकारी संस्थान खुद नियमों की अनदेखी क्यों कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति अक्सर बनी रहती है, जिससे सरकारी संसाधनों की फिजूलखर्ची हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी और जवाबदेही तय नहीं होने से ऐसी लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button