सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक मणिप्रभा त्रिपाठी ने आशा निकेतन वृद्धा आश्रम सारंगढ़ में पुष्प वाटिका बनाई

सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक तथा पर्यावरण प्रेमी श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी द्वारा वृद्धा आश्रम आशा निकेतन सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में बृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया लगभग 50 के लगभग फलदार छायादार ऑक्सीजन देने वाले शो पेड़ और फूलों के पौधे लगाए गए जिसमें सारा खर्च उन्होंने स्वयं अपने पेंशन से किया है बहुत बड़े ग्राउंड को सुंदर पुष्प वाटिका के रूप में सुसज्जित करने का संकल्प के द्वारा यह कार्य किया गया तथा श्रद्धेय वृद्ध जनों को फल बिस्कुट नमकीन आदि वितरित किया गया जिसकी लागत लगभग 20000 आई पूर्व में भी इन्होंने अपने स्वयं के 15 लाख रुपए लगाकर शासकीय विद्यालय को सुंदर पुष्प वाटिका में परिवर्तित किया जो बंजर पड़ी हुई भूमि को उन्होंने फल सब्जियां छायादार वृक्ष और ऑक्सीजन देने वाले सुंदर पौधों सभी प्रकार के सब्जियों को लगाकर बच्चों को मध्यान्ह भोजन में फल सब्जी विगत 7 वर्षों से प्रदान कर रही हैं सेवानिवृत्ति होने के पश्चात भी अपने अनवरत सेवा के द्वारा समाज में अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान उन्होंने खुद अर्जित की है उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है उनका कहना है उम्र एक केवल नंबर है यदि आपके अंदर जज़्बा हो तो आप पत्थर में भी रास्ता बना सकते हैं परिस्थितियों चाहे कुछ भी हो हमें ऊर्जावान रहना चाहिए
फोटो अटैच














