छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

एक दिवसीय पटवारी प्रदर्शन संपन्न

सारंगढ़। अपनी मांगों को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला राजस्व पटवारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए चार प्रमुख मांगें रखीं। मुख्य मांगों में राजस्व सीधी भर्ती नियम में संशोधन कर 50 प्रतिशत पदोन्नति वरिष्ठता और 50 प्रतिशत विभागीय परीक्षा से देने की व्यवस्था लागू करना शामिल है। साथ ही राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती पूरी तरह बंद करने की मांग भी उठाई गई। पटवारियों ने वेतन निर्धारण में विसंगतियों की जांच कर सुधार करने की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो प्रांतीय स्तर के निर्देशानुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button