
सारंगढ़। अभामा महिला सम्मेलन के देहदान नेत्र दान प्रदेश प्रभारी श्रीमती मनीषा गोयल की गरिमा मय उपस्थिति में सारंगढ़ शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के नेतृत्व में शाखा पदाधिकारी आशा निकेतन वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान किये उन्हें फल, जूस, बिस्किट नमकीन, बांटें। इस दौरान प्रांतीय नेत्रदान देहदान प्रमुख मनीषा गोयल जो यहां की बेटी है उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग जिनके पास अनुभव का खजाना है उनके आशीर्वाद में दुनिया का खजाना छुपा हुआ होता है। ये हमारा सौभाग्य है कि – हम आज इन बुजुर्गों के बीच अपना महत्वपूर्ण पल बिताने में सफल हुए। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल, बबीता केडिया, आशा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, दीक्षा केडिया, किरण केडिया के साथ कोरबा से आयी प्रांत प्रभारी मनीषा गोयल उपस्थित रही वहां वृक्षारोपण भी कियें । लागत स्वेच्छा से कियें।
कार्यक्रम में लाभान्वित वृद्धा आश्रम हुआ।














