छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव व प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा

सारंगढ़। जिले में आयोजित हो रही 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे। मंत्रियों के सारंगढ़ आगमन पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मंत्री का अभिनंदन कियें । इस दौरान अधिकारियों ने जिले में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में मंत्रियों को जानकारी भी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मंत्री द्वय से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ व पुष्प माला से स्वागत किया। सर्किट हाउस परिसर में इस दौरान उत्साह पूर्ण वातावरण देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि – सारंगढ़ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर से 330 खिलाड़ी छात्रछात्रा शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात दोनों मंत्री खेल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए,जहां वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कियें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button