छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं हेतु बनी वरदान- अजय नायक

सारंगढ़। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू केदिशा निर्देश में राज्य शासन की नि: शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला में आयोजितकार्य क्रम में कक्षा 9 वीं की 53 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि जिपं. उ. अजय नायक, विशिष्ट अतिथि नपं उपाध्यक्ष राजू नायक, प्राचार्य नरेश कुमार चौहान स्टाफ की उपस्थित में अतिथियों द्वारा फिता काट कर छात्राओं को साइकिल की चाबियां सौंपीं । अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि – मुख्य मंत्री की यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब छात्राओं को विद्यालय आने – जाने के लिए कई किमी पैदल नहीं चलना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी एवं वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि – सरकार का उद्देश्य है की आर्थिक या दूरी जैसी कोई भी बाधा बेटियों की शिक्षा के आड़े न आए । साथ ही विद्यार्थियों को कहा कि-मोबाईल से दुरी बनाये।विद्यालय प्राचार्य नरेश चौहान ने कहा कि – विद्यालय में दूर-दराज से छात्राएं अध्ययन करने आती हैं, साइकिल मिलने से उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और उनमें आत्म विश्वास व आत्म निर्भरता की भावना मजबूत होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button