जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के सानिध्य में सरस्वती साइकिल योजना के तहत बांटे गए साइकिल

सारंगढ़। शा. हा. सेकेंडरी स्कूल लेंधरा में निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता, जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक, जिपं सदस्य डॉ श्रीमती अभिलाषा नायक श्रीमती सहोदरा सिदार की गरिमा मयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – बेटियों के शिक्षित होने से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। आर्थिक संसाधनों से जूझते परिवारों के बालिकाओं के लिए यह योजना वरदान है। कई बार गांव से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण विशेषकर बालिकाओं को पढ़ाई बीच में ही छोडनी पड़ती थी। यह योजना न केवल उनके आवागमन की समस्या को दूर करेगी,अपितु उनमें आत्म विश्वास भरकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिपं उपा. अजय नायक ने कहा कि सायकल मिलने से बेटियों की राह में अब दूरी नहीं बनेगी बाधा। उन्होंने संस्था प्रमुख से कहा कि सरकार की मंशानुरूप शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिपं सदस्य डॉ श्रीमतीअभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार ने भी बच्चों को सायकल वितरित करते हुए उनके बेहतर और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक, जिपं सदस्य डॉ श्रीमती अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार,वरिष्ठ भाजपा और पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल, संस्था के प्राचार्य व शिक्षकगण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









