शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने दानसरा हाई स्कूल पहुंचे जिपं अध्यक्ष – संजय पांडे

सारंगढ़। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शा. हाईस्कूल दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण कियें।निरीक्षण के दरम्यान उन्होंने कक्षाओं की साफ सफाई , छात्र छात्राओं की उपस्थिति ,पठन पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने शा. दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शा. हाई स्कूल दानसरा पहुंचे और सीधे कक्षाओं में पहुंच कर बच्चों से संवाद कर उनके पठन पाठन के स्तर को परखा। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।
संजय भूषण पाण्डेय ने बच्चों और शिक्षकों से कहा कि- सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने हरसंभव प्रयास कर रही है।सरकार के मंशा अनुरूप हमें भी अपनी अपनी भूमिकाओं को सुनिश्चित करना है। उन्होंने संस्था प्रमुख से कहा कि विद्यालय की सफलता आप सबकी सकारात्मक सोच और इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पात्र बच्चों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयानुसार मिले ये सुनिश्चित करें।









