
बिलाईगढ़। कान्य कुब्ज युवा संगिनी समिति द्वारा वर्षा ऋतु की शुरुआत होते ही वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हर साल की तरह इस साल भी वृक्षारोपण अभियान किया गया समिति की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शुक्ला एवं संरक्षिका डॉ प्रभा शुक्ला के साथ समिति के सभी सदस्य गण एवं पदाधिकारी ग्राम पहदा पहुंचकर ग्राम वासियों के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया जिसमे अनेक प्रकार के फल दार पेड़ और नीम पीपल पर बरगद बड़े एवं हरे भरे वृक्षों का रोपण किया जो पौधे आगे चलकर बड़े होकर छायादार वृक्ष बन कर गांव के वातावरण को शुद्ध बनाकर वहा शुद्ध हवा का प्रवाह करेंगे समिति के द्वारा वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण किया जाता है समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्षा ऋतु की शुरुआत होते ही समिति द्वारा हर हर वर्ष 100 पौधे लगाने का लक्ष्य समिति ने रखा है समिति की संरक्षिका डॉ प्रभा शुक्ला द्वारा गांव में वृक्षों का महत्व एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में ग्राम वासियों को बताया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शुक्ला संरक्षिका डॉक्टर प्रभा शुक्ला दीप्ति मिश्रा अर्चना त्रिवेदी नम्रता शुक्ला श्रद्धा दुबे रानी वाजपेई स्वाती मिश्रा प्रीति वाजपेई गुड्डन तिवारी मीनाक्षी तिवारी प्रतिमा तिवारी लीना बाजपेई पूनम तिवारी आशी मिश्रा श्रेया त्रिवेदी शीला दीक्षित गौरी शुक्ला संध्या बाजपेई शामिल रहे ।














