छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का हुआ निराकरण

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित व प्रभावी निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के परि पालन में तहसील दार सारंगढ़ एनके. सिन्हा ने सीमांकन पखवाड़ा के तहत विशेष अभियान चला कर वर्षों से लंबित पड़े सीमांकन के मामलों का तेजी से निपटारा किया गया है। प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष का माहौल है। दर असल मानसून की शुरु आत के बाद खेतों में पानी भर जाने के कारण तकनीकी रूप से सीमांकन का कार्य कर पाना असंभव हो जाता है। इसे लेकर क्षेत्र के किसान काफी समय से चिंतित थे और अपनी जमीनों के सीमांकन के लिए परेशान हो रहे थे। किसानों की इसी चिंता को समझते हुए तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने विशेष प्रयास किए और बारिश के आगमन से ठीक पहले एक – एक कर कई जटिल और पिछले वर्ष से लंबित पड़े राजस्व मामलों का मौके पर जाकर निराकरण करवाया ।

पिछले काफी समय से लंबित पड़े सीमांकन मामले सुलझने से राहत पाए किसानों ने जिला प्रशासन और तहसीलदार सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि बारिश से पहले जमीन का सीमांकन होने से अब वे बिना किसी विवाद और चिंता के खरीफ फसल की बुआई कर सकेंगे। तहसीलदार एनके. सिन्हा ने बताया कि – कलेक्टर श्रीमती साहु के स्पष्ट निर्देश हैं कि-आम जनता, विशेषकर किसानों को राजस्व संबंधी मामलों के लिए भटकना न पड़े। इसी कड़ी में बारिश से पूर्व सभी लंबित सीमांकन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर टीम गठित कर निराकृत किया गया है, ताकि आगामी दिनों में किसानों को खेती-किसानी में कोई व्यवधान न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button