छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा संपन्न ,,गिरी विलास पैलेस बड़े मठ छोटे मठ बनियापारा रायगढ़ रोड के रथ नगर भ्रमण कर पहुंचे जेलपारा

राजा पुष्पादेवी सिंह संजय पांडेय जिप अध्यक्ष और श्रद्धालुओं ने जेलपारा में की पूजा-अर्चना

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ के पारंपरिक आयोजन एक ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का दसवें व अंतिम दिन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों से निकले रथ जेलपारा पहुंचे, जहां भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

रथों का संगम :- गिरी विलास पैलेस राजापारा, बड़े मठ पारा, छोटे मठ पारा, बनियापारा और रायगढ़ रोड से निकले भव्य रथ नगर भ्रमण करते हुए जेलपारा पहुंचे।

राज परिवार द्वारा पूजा:- वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए राज परिवार की ओर से राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह ने महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विशेष अतिथियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति:- सम्माननीय संजय भूषण पांडेय जिला पंचायत अध्यक्ष, राज पुरोहित तिवारी जी
पार्षद अमित तिवारी, पूर्व पार्षद सविता अमित तिवारी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजू यादव, विजेंद्र पटनायक, डॉ. बी. तिवारी बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक

मेले जैसा माहौल और वापसी:- रथ यात्रा के जेलपारा पहुंचने पर वहां छोटे मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां जगह-जगह दुकानें सजी हुई थीं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाप्रभु की महाआरती और पूजा-अर्चना के पश्चात, रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ अपने निज निवास (धाम) लौट गए। इस धार्मिक आयोजन से पूरा सारंगढ़ नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button