छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जपं बिलाईगढ़ में विभागीय योजना का सीईओ तिवारी ने की समीक्षा

सारंगढ़। पदभार ग्रहण करने के बाद जिपं के नव पदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी जिले के जनपद क्षेत्रों के दौरे में है। फील्ड में उतरकर योजनाओं के क्रियान्वयन को उन्होंने खुद निरीक्षण किया। जपं बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए।

बिलाईगढ़ जपं सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद क्षेत्र की समस्त ग्रापं के सचिवों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के योजना का समीक्षा की गई। सीईओ जिप ऋषिकेश तिवारी ने सचिवों को कार्यों में तेजी लाने व पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ग्रापं बेलटिकरी एवं रोहिना स्थित रीपा (RIPA) केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों को अब अटल आजीविका समृद्धि हाट के रूप में संचालित किया जाना है, जिससे ग्रामीण आजीविका और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।सीईओ जिप तिवारी जी के प्रत्यक्ष निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत गिरसा स्थित फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) में फेकल स्लज की पहली गाड़ी खाली कराई गई, जो स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

सिंचाई नाली का निरीक्षण छुहिया ग्रापं में मनरेगा योजना के तहत निर्मित सिंचाई नाली का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को देखा गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी। जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी के साथ जिपं डीईओ संजू पटेल, शशिकांत गुप्ता एपीओ, योगेश्वरी बर्मन सीईओ, किशन जायसवाल पीओ उपयंत्रीगण, अधिकारी कर्मचारी, सचिव गण साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button