
व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, हर सहयोग का भरोसा मिला
सारंगढ़ । छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले में व्यापार, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पें विस्तार से चर्चा की गई। चेम्बर पदाधिकारियों ने एसपी शर्मा का शॉल, पुष्प गुच्छ एवं शिव पुराण भेंट कर सम्मान किया। चैंबर ने जिले में शांतिपूर्ण व्यापारिक माहौल बनाए रखने में पुलिस के सहयोग की अपेक्षा जताई । एसपी सुनील शर्मा ने चेम्बर प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि – व्यापारियों की सुरक्षा एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में पूर्ण सहयोग देगा। श्री शर्मा ने चैंबर से किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की ।
उक्त अवसर पर
कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, संरक्षक रामकुमार बानी, नत्थू लाल अग्रवाल, अमित मलिक, विकास अग्रवाल कलगीडिपा, मनीष धनानिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में चेम्बर परिवार की ओर से एसपी को जिले में पदस्थापना पर बधाई दी।














