छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें – कलेक्टर साहू

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य व जिला बाल कल्याण, संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक मेंजिले में संचालित बाल संरक्षण से संबंधि योजनाओं, कार्य क्रमों, किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर क्रियान्वयन का रुपरेखा तैयार किया गया। साहू
कलेक्टर ने कहा कि – जरूरतमंद, संकटग्रस्त बच्चों के मदद के लिए कोई भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कॉल करें। कलेक्टर ने अब तक प्राप्त प्रकरण की जानकारी ली तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 1098 का जिले भर में अधिक से अधिक प्रचार – प्रसार किया जाए, ताकि – जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

बैठक में जिले में पॉक्सो अधिनि. के तहत दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि – जिले में वर्तमान में 23 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। कलेक्टर ने इन मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर भर्ती से संबंधित एजेंडे पर चर्चा की गई। साथ ही किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत संचालित संस्थानों के नियमित निरीक्षण एवं उनके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से विचार – विमर्श किया गया। बाल विवाह रोकथाम की चर्चा में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 3 बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने, ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्य क्रम अधिकारी उत्तम प्रसाद,नपा के सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र, समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी, श्रम विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, जिला बाल संरक्षण समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button