छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नकटी गांव में तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सारंगढ़। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला सारंगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर मुख्य मंत्री का पुतला दहन कियें, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि- रायपुर के नकटी गांव में 85 गरीब परिवारों को भाजपा द्वारा बेघर कर उनके मकानों को तोड़ा गया है, जो गरीबों के साथ अन्याय है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – प्रदेश सरकार गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी इस घटना का कड़ा विरोध जताया इस अवसर पर पूर्व विधायक पद्मा मनहर, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, गोल्डी नायक, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, घनश्याम मनहर, गोपाल बाघे, उमेश केशरवानी, विनोद भारद्वाज, सरिता गोपाल, मंजुलता आनंद, डॉ. दिलीप अनंत, नीतीश बंजारे,डॉ. गौरी शंकर पटेल, राधे श्याम जायसवाल, पवन अग्रवाल, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, किशोर पटेल, युधिष्ठिर नायक, लता जाटवर, ठाकुरराम पटेल, नागेश्वर महंत, सहनी सिदार, मितेंद्र यादव, शुभम बाजपाई, अभिषेक शर्मा, पवन नायक, बंटी साहू, शहनवाज खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button