डिजिटल भारत’ के संकल्प को जमीन पर उतार रही बीजेपी, भेडवन गुलेड़ी मंडल के डिजिटल प्रशिक्षण में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ]: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज बीजेपी भेडवन गुलेड़ी मंडल द्वारा एक दिवसीय ‘डिजिटल प्रशिक्षण शिविर’ का गरिमामय एवं भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में मंडल के लगभग 80 सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और डिजिटल कार्यप्रणाली के गुर सीखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को जन-जन तक तेजी से पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता का डिजिटल रूप से साक्षर होना अनिवार्य है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने और इसे धरातल पर लागू करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी निखिल बानी और मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पूरी गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के सही उपयोग से हम जनता की समस्याओं को सरकार तक और संगठन की बात को बूथ स्तर तक बेहद प्रभावी तरीके से पहुंचा सकते हैं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश अज्जगले ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि युवा शक्ति इस डिजिटल अभियान की रीढ़ है।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सभी उपस्थित लगभग 80 कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न डिजिटल ऐप्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सही व प्रभावी उपयोग और सांगठनिक डेटा प्रबंधन का व्यावहारिक व विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इस सत्र में भाग लिया और अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित रहे।
इस महाप्रशिक्षण शिविर में प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, मंडल प्रभारी निखिल बानी, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पूरी गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अज्जगले के साथ-साथ रितेश अज्जगले, मीरा जोलाहे, देवकुमारी लहरे, घनश्याम साहू, श्याम कुमार टंडन, यश कुमार यादव, सुखराम आनंद सहित मंडल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और भारी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बीजेपी भेडवन गुलेड़ी मंडल का यह डिजिटल प्रशिक्षण शिविर आगामी सांगठनिक कार्यों और चुनावों के दृष्टिकोण से एक मील का पत्थर साबित होगा। तकनीक से लैस ये 80 ‘डिजिटल योद्धा’ अब जमीनी स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार को एक नई गति और धार देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रगीत के साथ शिविर का शानदार समापन हुआ।














