छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सभापति संतोषी खटकर के प्रयासों से जशपुर विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग जशपुर विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इस कार्य के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों को बेहतर विद्युत सुविधाओं की उम्मीद जगी है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष विद्युत विभाग के अधिकारियों को जशपुर सब स्टेशन के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद संबंधित विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू कराने में श्रीमती संतोषी खटकर (सभापति, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं जिला मंत्री, भाजपा) की विशेष भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्र की इस जनहितकारी मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए।
श्रीमती संतोषी खटकर ने कहा कि विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों ने भी विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button