छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ जिला में अब और तब की पत्रकारिता””एक दौर था जब सारंगढ़ का पत्रकारिता जगत एक था”

सारंगढ़ । सारंगढ़ एक ऐसा तब जब एक कस्बे के रूप में जाना जाता था लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब छत्तीसगढ़ के पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में सारंगढ़ जिसकी पहचान पान पानी पालगी की नगरी के साथ ही यह शहर राजशाही परंपरा को संजोये रहा था लेकिन बदलते समय के साथ ही पूर्व के सारंगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी क ई नाम ऐसे रहे जिन्होंने सारंगढ़ के लिए एक नई इबारत लिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिनका नाम आज भी वर्तमान में सारंगढ़ की पत्रकारिता से जुड़े कई लोगों के जेहन में वो पल याद है इन सबके बीच सारंगढ़ की पत्रकारिता जिसका उल्लेख किया गया है कि तात्कालीन मध्यप्रदेश राज्य के समय में जिनके द्वारा सारंगढ़ की पत्रकारिता को एक नया आयाम व पहचान दिलाई उनमें श्री यशवंत ठाकुर भरत अग्रवाल नूतन थवाईत ‌ओंकार बानी अब्बास अली रामकिशोर दुबे राजेश यादव के साथ ही सारंगढ़ पत्रकारिता के पुरोधा रहे स्व भागीरथी थवाईत मासूम अली भगदन जांगड़े सहित कई अन्य नाम शामिल रहे लेकिन इनके अलावा
आज भी वर्तमान में सारंगढ़ की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए महज बतौर एक पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं लेकिन विडंबना ही है कि सारंगढ़ की तब की पत्रकारिता व अब की पत्रकारिता में अब वह धार नहीं रही जिसमें मैं यह लिख सकूं कि सारंगढ़ में अब और तब की पत्रकारिता को अब रोज नए शुरू हो रहे न्यूज चैनल बेब पोर्टल यू ट्यूब सहित कई अन्य माध्यमों से जारी हो रही खबरों ने पत्रकारिता की दशा व दिशा ही बदल दी।
*10 जून 2010 सारंगढ़ पत्रकारिता जगत के लिये एतिहासिक पर*
————————-
10 जून 2010 का यह दिन सारंगढ़ पत्रकारिता जगत के लिये एतिहासिक क्षण था जब इस दिन सारंगढ स्थित अग्रसेन भवन में छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर में यहा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुआ और इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सभी ब्लाक जहां श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ईकाई गठित थी वे समस्त ब्लाकों से सैकड़ों पत्रकार बंधु सारंगढ़ में मौजूद थे यह सम्मेलन सारंगढ़ ईकाई अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व मै आयोजित हुआ और सारंगढ़ के सभी प्रमुख पत्रकार इस सम्मेलन में एकजुट थे यह समय सारंगढ में शायद ही नजर आयेगी क्योकि अभी वर्तमान में सारंगढ के पत्रकार बंधु कई ग्रुपों में बटे हैं राजेश यादव के कार्यकाल जैसा एकजुटता वाला समय अब सारंगढ़ में शायद ही नजर आयेगी।18 जून 2010 को आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथी क्षेत्र के तत्कालीन सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सम्मेलन में शिरकत किये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button