छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मोटर पंप चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

सारंगढ़ । थाना सारंगढ़ पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया मोटर पंप भी बरामद कर लिया है। एसपी सुनील शर्मा के निर्देश, एएसपी धीरेंद्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्ग दर्शन में कार्रवाई की गई। प्रार्थी अशोक साहू निवासी बोईरडीह ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मोहनी टिकरा स्थित खेत से 26 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने मोटर पंप चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 550/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। विवेचना में मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरडीह निवासी खेमराज डहरिया और फिरतु सिदार पुराना मोटर पंप बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं।

पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की और मुक्तिधाम के पास छिपाकर रखें है बताया। पुलिस ने निशान देही पर पंप बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी में खेमराज डहरिया पिता मुनुराम, 23 वर्ष, बोईरडीह, फिरतु सिदार पिता रहस सिदार, 35 वर्ष, बोईरडीह दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर और सुरेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button