छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मोदी के राज में पुलिस वाले कर रहे हड़ताल न्याय लापता – बिनोद भारद्वाज

शाहदरा विवाद के बाद दिल्ली पुलिस में तनाव

सारंगढ़ । कां नेता बिनोद भारद्वाज ने बताया कि – मोदी जी के राज में अब पुलिस कर रही है हडताल शाहदरा थाने में 23 अक्टू. को वकील ललित बंसल के घायल होने और पुलिस – वकील हाथापाई के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ गया है। घटना के विरोध में वकीलों ने कड़कड़डूमा समेत जिला अदालतों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। वकीलों के दबाव में दिल्ली पुलिस ने 28 अक्टूबर को गांधी नगर एसडीपीओ एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को SPUWAC और एसएचओ अरुण कुमार को सिक्योरिटी यूनिट में ट्रांसफर कर दिया । इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में आक्रोश फैल गया।

विदित है कि – 2 नवंबर को एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में 150 से 500 पुलिस कर्मियों, जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल थीं, ने धारा 163 लगे होने के बावजूद पुलिस मुख्यालय गेट नं.1 के बाहर धरना दिया। पुलिस कर्मियों ने 5 मांगें रखीं ट्रांसफर आदेश रद्द कर बहाली की जाए, वकीलों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द न हो व जल्द चार्जशीट पेश हो, थाने में 5 से अधिक वकीलों की एक साथ एंट्री पर रोक हो, प्रदर्शन कारी जवानों पर कार्रवाई न हो, 3 नवंबर की सुबह गृह मंत्रालय ने एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया । वहीं पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने संपर्क सभा में जवानों की बात सुनी, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। यह कि दिल्ली में एक तरफ वकील हड़ताल पर हैं, तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मी भी धरने पर बैठे हैं, जिससे कानून – व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button