छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*जरूरतमंद कलाकारों और विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून*

*गुरू शिष्य परम्परा के 2 प्रशिक्षार्थियों को भी मिलेगा अवसर*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जून 2026/राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों और छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2021 स्थापित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रविष्टियां कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कोसीर रोड, कालेज के पास सारंगढ़ में कार्यालयीन समय में 15 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं।

योजना की नियमावली अनुसार गुरू शिष्य परम्परा के अंतर्गत विगत 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ऐसे 2 प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां जिलाध्यक्ष की अनुशंसा से एवं स्कूल शिक्षा या उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य है। नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप गूगल ड्राइव में उपलब्ध है, जिसे
https://drive.google.com/file/d/1tZjxjqvQ8EL3_p52YFFlsSTksNsTUgXl/view डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button