छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरकारी शराब दुकान में ‘गर्म बियर’ का खेल..जनता के साथ धोखा, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

सारंगढ़, 09 जून 2026 शराब प्रेमियों और आम नागरिकों के बीच आक्रोश इस वक्त चरम पर है। शहर में स्थित सरकारी प्रीमियम शराब दुकान (दुकान सारंगढ़, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के अंतर्गत) एक नया भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है, जहाँ जनता को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उन्हें महँगे दामों पर ‘प्रीमियम’ के नाम पर गर्म और बेस्वाद बियर बेची जा रही है, जो न केवल आर्थिक शोषण है बल्कि जनता के साथ सीधे तौर पर धोखा है।

“गर्म बियर” पर जनता का फूटा गुस्सा-

भीषण गर्मी के इस मौसम में, जहाँ लोग राहत की तलाश में सरकारी दुकानों का रुख करते हैं, वहाँ उन्हें ‘प्रीमियम सेवा’ के नाम पर उबली हुई बियर मिल रही है। आक्रोशित ग्राहकों ने बताया कि बियर गर्म होने के कारण पीने लायक नहीं है, जिससे उनका पैसा और मूड दोनों बर्बाद हो रहा है।
जब कई उपभोक्ताओं ने इस बारे में आपत्ति दर्ज कराई, तो सेल्समैन द्वारा हमेशा एक ही रटा-रटाया बहाना दिया गया: “फ़्रीज़ ख़राब है”। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साज़िश है। जनता का आरोप है कि दुकान के अधिकारी जानबूझकर फ़्रीज़ को बंद रखते हैं या उसे ठीक नहीं करवाते, ताकि कम बिजली बिल का बहाना बनाकर या किसी अन्य भ्रष्टाचार के रास्ते से मुनाफ़ा कमा सकें। यह सीधे तौर पर विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार को इंगित करता है।
मदिरा प्रेमियों ने मांग की है कि दुकान में फ़्रीज़ को तत्काल दुरुस्त किया जाए और ठंडी बियर की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button