छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न,,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, विधायक कविता लहरें, ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

सारंगढ/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश भर में कांग्रेस सँविधान बचाओ रैली अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी सुरुवात जांजगीर से होगी । 19 मई को जांजगीर में संविधान बचाओ रैली का शुभारंभ होगा, उसके बाद सभी जिला मुख्यालय विधानसभा क्षेत्रों में उसके बाद कांग्रेस घर घर संविधान बचाओ रैली लेकर जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने शनिवार को साहू धर्मशाला में बैठक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायशी के मुख्य अतिथि व बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सविंधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सभी को जोर शोर मेहनत करना होगा। देश के संविधान को बनाने के लिए राष्ट पिता महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे कांग्रेस के कई नेताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब को जिम्मेदारी सौपी और बाबा साहब ने दिन रात मेहनत कर संविधान का निर्माण किया उस संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी हाई कमान ने संविधान बचाओ रैली हमारे जिले से जुड़े हुए जांजगीर में शुभारंभ किया जा रहा है। हमारे लिए सौभाग्य है इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का सफल संचालन गोल्डी नायक महामंत्री ने कीया।

इसअवसर पर पूर्व विधायक पद्दमा मनहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, सारंगढ ब्लाक अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू, संजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, अजय बंजारे, गोपाल बाघे, मंजूलता आनंद, सरिता गोपाल, लता जाटवर, उमेश केसरवानी, ओम प्रकाश चौहान, नीतीश बंजारे, डॉ दिलीप अनन्त, राधे जयसवाल, रविंद्र नंन्दे, राकेश पटेल, ठाकुर राम पटेल, तिलक नायक, निलाबर नायक, महेश नायक, नागेश्वर महंत, अश्वनी चंद्रा, बिज्जू पटनायक, शंकर चन्द्रा, राजू यादव, गोलू अग्रवाल, शुभम बाजपाई, राजेन्द्र वारे, सागर दीवान, श्याम मनहर, के अलावा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को जांजगीर चांपा में आयोजित संविधान बचाओ रैली में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button