छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रेडक्रॉस सोसाइटी का बैठक संपन्न*कई प्रस्ताव पारित*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 जून 2026/ कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के विभिन्न सेवा एवं विकास कार्यों से जुड़े 8 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा, संरक्षक एवं आजीवन सदस्यता अभियान में वृद्धि, रेडक्रॉस की सेवा गतिविधियों एवं दुर्घटना सहायता कार्यों का विस्तार, रक्तदान शिविरों के आयोजन, रेडक्रॉस कार्यालय में डॉर्मेट्री एवं कैंटीन निर्माण, कार्यालय सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती कार्यालय हेतु आवश्यक सामग्री जैसे टेबल, कुर्सी, कंप्यूटर एवं प्रिंटर क्रय संबंधी प्रस्तावों पर विचार- विमर्श किया गया।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों हेतु पर्ची उपलब्ध कराने, समिति सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने, बैज क्रय करने तथा 100 स्वयंसेवकों को विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि योग्य 100 सदस्य बनाने वाले सदस्य को प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होने का अधिकार होगा। 25 हजार रुपये की राशि के साथ संरक्षक सदस्य को भी प्रबंध समिति में सम्मिलित किया जाएगा। सभी विकासखंडों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में रेडक्रॉस प्रबंधन समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति एवं उप सभापति सहित जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, रेडक्रॉस के सदस्य एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button