
सारंगढ़। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे छग राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समापन समारोह में रायपुर पहुंचे । उन्होंने कहा कि – छग राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है । यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है । पांडे जी ने आगे बताया कि – नवा रायपुर में गौरव की उड़ान, राज्योत्सव के समापन समारोह , राज्योत्सव के अवसर नवा रायपुर का आसमां भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम से गूंज उठा । सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में उड़ते इन विमानों की सटीकता, गौरव मयी टीम में छत्तीसगढ़ के गौरव पटेल की भागीदारी ने प्रदेश का नाम रोशन किया और हर नागरिक में गर्व की अनुभूति जगाई । अंत में संजय पांडे ने कहा कि – छग राज्य के निर्माता पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई तथा राज्य निर्माण का सपना देखने और उसे साकार करने वाले के लिए , संघर्ष करने वाले सभी महापुरुषों को उन्होंने नमन किया ।














