छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन सड़कों पर, कलेक्टर एसपी ने किया पैदल मार्च

सारंगढ़ । संध्या 5:30 बजे थाना परिसर से भव्य पैदल मार्च निकाली गई । होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के नेतृत्व में शहर में व्यापक पैदल पेट्रोलिंग की गई । अधिकारियों ने आम जन से सीधे संवाद कर सुरक्षित और संयमित होली मनाने की अपील की ।थाना परिसर से निकले पैदल मार्च में एसडीएम वर्षा बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, एसडीओपी स्नेहिल साहू, तहसीलदार एनके. सिन्हा, प्रकाश पटेल, थाना प्रभारी हक, यातायात प्रभारी जितेन्द्र चंद्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों से कानून – व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया ।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं, किसी पर जबरन रंग न डालें तथा केमिकल और कांचयुक्त रंगों का प्रयोग न करें। हर्बल रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई। साथ ही वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने और बेवजह हुड़दंग न करने की हिदायत दी गई। होलिका दहन को लेकर भी प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। ज्वलन शील पदार्थों का प्रयोग न करने, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही होलिका दहन करने तथा अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई । कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि – पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button