
शरद पूर्णिमा की रात खोख्सीपाली में संजय भूषण पांडे ने भक्ति की अमृत धारा बहाई
सारंगढ़ न्यूज -शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में, जब आकाश अमृत वर्षा से सराबोर था,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजयभूषण पांडे जी ने ग्राम खोखसीपाली में बैगा श्री फिरतूराम बासौडा जी के पवित्र आंगन में कदम रखकर एक अविस्मरणीय भक्ति उत्सव का आगाज किया। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सुसज्जित इस पावन स्थल पर, पांडे जी ने अपने मधुर स्वरों और खनझनी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झंकार से भक्तों का मन मोह लिया। भगत जी और भक्तों के साथ मिलकर उन्होंने भक्ति भजनों पर झूमते-नाचते हुए पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। उनकी सुमधुर वाणी और उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने हर दिल को भक्ति के सागर में डुबो दिया, मानो स्वयं माँ शारदा और भगवान का आलौकिक सान्निध्य वहाँ उपस्थित हो।
वहां मौजूद ग्रामजनों ने इस अनुपम भक्ति संध्या के लिए माननीय संजय भूषण पांडे को हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद भी दिया।आपकी यह भक्ति भरी प्रस्तुति ग्रामवासियों के लिए एक अविस्मरणीय सौगात बन गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरबानी,भरत जाटवर,चिंतामणी साहू,ग्राम के सरपंच दीपक साहू एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।














