छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*गोडीहारी में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग*मंत्री को दिया गया ज्ञापन पत्र

सारंगढ़ न्यूज-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी की अगुवाई में ग्राम गोडीहारी में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र की कमी के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती है। इस मांग पर माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप एवं श्री दयालदास बघेल जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आगामी समय में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम गोडीहारी से रमेश तिवारी, कर्महा यादव, श्याम देव (सरपंच), प्रमोद यादव, कार्तिकेश्वर पटेल, रोहित पटेल एवं गुड्डू पटेल जी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से किसानों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और क्षेत्र के कृषक वर्ग को राहत प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button