छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में केशरवानी समाज की महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास से मनाई चौथ की पूजा

सारंगढ़। स्थानीय केशरवानी भवन में केशरवानी समाज की महिलाओं द्वारा चौथ का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

संध्या समय भवन को सुंदर फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। महिलाएँ पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सजी-धजी नजर आईं। पूजा स्थल पर सामूहिक रूप से भगवान शिव, माता पार्वती तथा चंद्रदेव की आराधना की गई। पूजा-अर्चना का विधिवत पंडित शशिकांत तिवारी द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला और युवा पीढ़ी को परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को व्रत की बधाई दी और समाज में एकता एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

पूरे आयोजन का संचालन समाज की महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केशरवानी समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं पंडित शशिकांत तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button