छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व

सारंगढ़। जिले में जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक संचालक के पद पर गुलाब डड़सेना ने बुधवार को पदभार ग्रहण कियें पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से सौजन्य भेंट कर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों, अभियानों और जिला प्रशासन की अभिनव पहलों के प्रभावी प्रचार- प्रसार के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश प्राप्त किए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। इन योजनाओं की जानकारी सहज और सरल तरीके से ग्रामीणों एवं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से सामने लाने की बात कही।
इस दौरान श्री डड़सेना ने कहा कि जनसंपर्क शासन और जनता के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी समयबद्ध, तथ्यपरक और सरल भाषा में आमजन तक पहुंचे। इसके लिए जनसंपर्क कार्यालय की टीम के साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेबपोर्टल और सोशल मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के प्रभावी सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री डड़सेना ने जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन- प्रशासन की योजना, विकास कार्यों, सकारात्मक पहलों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से भी परिचय प्राप्त कर जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्य भार ग्रहण दौरान डड़सेना को जन संपर्क कार्यालय में पदस्थ रहे स. जन संपर्क अधिकारी देवराम यादव, ई जिला प्रबंधक गंगाधर विश्वकर्मा, सोशल मीडिया जिला प्रबंधक सोनू साहू, सहायक ग्रेड 3 अजय सिदार, प्रेमशंकर पटेल, ऑपरेटर कृष्णा यादव, फोटोग्राफर आकाश सहित अन्य अधिकारी ने बधाई दी। साथ ही सारंगढ़ के प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं वेबपोर्टल के प्रतिनिधियों ने संचार के विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गुलाब डड़सेना का जनसंपर्क विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। वर्ष 2012 से 2025 तक उन्होंने कवर्धा (कबीरधाम)जिले में जनसंपर्क विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए शासन, प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित कर दायित्वों का निर्वहन किया। कबीरधाम जिले में अपनी सेवा काल में उन्होंने लगभग 11 कलेक्टरों के साथ कार्य किया और शासन की योजनाओं, विकास गतिविधियों तथा प्रशासनिक अभियानों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उल्लेखनीय कार्यों की वजह से जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button