जन समस्या शिविर में पार्षद तिवारी ने दिया ज्ञापन,सीएमओ और इंजीनियर पर लापरवाही बरतने का आरोप

सारंगढ़ । जन समस्याएं शिविर में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद भाजपा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमित तिवारी के द्वारा कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया कि – वार्ड क्रमांक 9 नया तालाब में शनिदेव मंदिर के पीछे पचरी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण स्वीकृत है । जिसकी स्वीकृति आदेश कमांक 12127/ 22/10/ 2019 है उक्त कार्य स्थल विवाद होने के कारण परिषद द्वारा कार्य निरस्त का कारण बताया गया है। सीएम ओ, इंजीनियर के द्वारा द्वेश के कारण एवं ठेकेदार को बचाने के लिये उक्त कार्य को स्थल विवाद बताकर वापस भेजा गया है और बाकी ऐसें कामो को प्रगतिरत बताया गया । उक्त कार्य को कराना जनहित मे बहुत आवश्यक है । वार्ड कमांक 9 मे स्वीकृत कार्य नया तालाब में शनि देव मंदिर के पीछे पचरी निर्माण एवं सौदर्यकरण निर्माण करने आदेश प्रदान करने की कृपा करे।
पार्षद अमित तिवारी ने वार्ड कमांक 09 में सुनील ठाकुर गली से आंगनबाडी तक सीसी. रोड निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है । जिसकी स्वीकृत आदेश क्रमांक 12127/22/10/2019 है । जिसे मुख्य नपा अधिकारी एवं इंजीनियर के लापरवाही के कारण उक्त कार्य वापस हो गया है । जिसे कराना अत्यंत ही आवश्यक है उक्त कार्य आंगनबाडी के सामने का है , जो आंगनबाडी में आंगन के रूप में काम आयेगा । वार्ड कमांक 9 में स्वीकृत कार्य सुनील ठाकुर गली से आंगन बाडी तक सीसी रोड निर्माण करने आदेश प्रदान करने की कृपा करे।














