सारंगढ़ के शासकिय विभागों में 15 – 20 वर्षों से अंगद की पांव की तरह जमें अधिकारी कर्मचारीयों का तबादला होगा या नहीं ? उचित कार्यवाही करने जिला कलेक्टर से अपेक्षा

सारंगढ़ – सारंगढ़ के शासकिय विभागों में पदस्थ कई अधिकारी कर्मचारी ऐसे हैं जो यहां पांच दस वर्ष नही बल्कि 15 -20 वर्ष पूर्व से पदस्थ हैं और देखा जा रहा है ये अधिकारी कर्मचारी मनमौजी कार्यो मे तल्लीन रहते हैं क्या इनका तबादला यहां से होगा? या ये अंगद की पांव की तरह जमे हुए शासकिय करिन्दे यहां सारंगढ मे ही कुंडली मारकर बैठे रहेंगे? लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने की वज़ह से ये शासकिय करिन्दे अपने बड़े अधिकारियों के आदेशो का परवाह भी नही करते हैं जिसके कारण यहा कई लोगों के काम सही तरीके से नही हो पाता और इसी का नतीजा है कि शासकिय करिन्दे दफ्तर में मनमानी करते नजर आते हैं कोई रील बनाकर इंजाय कर रहा है तो किसी करिंदे का तेवर इतना गर्म है कि वह दफ्तर में किसी से भी हाथा पाई कर दे रहा हैं । अभी हाल ही में उक्त दोनो ही उदाहरण यहां शासकिय दफ्तरों में देखने को मिला हैं एक शासकिय दफ्तर में एक क्लर्क और कम्प्य़ूटर आपरेटर मोबाईल का रील बनाने मे मशगूल थे तो वही एक अन्य शासकिय दफ्तर में एक कर्मचारी ड्यूटी के दरम्यान एक पत्लकार और एक वकील से उलझ गया यह सब देखा जाये तो यही वज़ह है कि यहा वर्षो से पदस्थ शासकिय करिन्दे अड़ियल हो गये हैं और दफ्तर का काम भी सही तरीके से करने के बजाय बेखौफ हो कर काम कर रहें हैं ना तो इन्हे अपने आला अधिकारियों का परवाह रहता है और ना ही ये जन प्रतिनिधियों का परवाह करते हैं । जब से छत्तीसगढ़ राज्य बना है राजधानी रायपुर यहां से दूर नही है तब से यहां अंगद के पांव की तरह पिछले कई वर्षों से जमें यहां के शासकिय करिन्दो का तबादला होता हैं तो ये रायपुर पहुंचकर अपना स्थानांतरण रोकवा लेते हैं।
सारंगढ़ स्थित तहसील कार्यालय,राजस्व विभाग, ट्रेजरी आफिस,उप कोषालय,पंजीयन विभाग,लोक निर्माण विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विकास विभाग,जनपद आफिस,मनरेगा शाखा, उद्यानिकी विभाग,कृषि विभाग,स्वास्थ विभाग,समाज कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन,कृषि मंडी बोर्ड सहित ऐसा कोई विभाग नही हैं जहा पिछले 15 – 20 वर्षों से शासकिय करिन्दे ना हों। ऐसे करिन्दो की स्थानांतरण बहुत ही जरूरी है जिला कलेक्टर सारंगढ बिलाईगढ को भी इस विषय पर गौर फरमाते हुये शासकिय विभागो में 15 -20 वर्षों से सारंगढ के सरकारी दफ्तरो मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारीयो की सूची मंगाकर इनके तबादलें के लिये त्वरित कार्यवाही करना चाहिये।














