छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुईं प्रियंका गोस्वामी

सारंगढ़ । शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों से सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र, शाल, चेक से सम्मानित हुईं। जो पूर्व में राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकीं हैं, सारंगढ़ विकास खण्ड के शा. प्राथ. शाला दहिदा की प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी को वर्ष 2026 का साहित्य के क्षेत्र में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति अलंकरण से नवाजा गया,शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जातीं हैं,वह कक्षा के अंतिम बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रयासरत रहतीं हैं।साहित्य को शिक्षा से जोड़कर अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रहीं हैं, अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा के बच्चों के पोषण आहार पर शिक्षकीय कार्य कर रहीं हैं,यह जिले की ऐसी महिला शिक्षिका हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिदृश्य में जिले में प्राथमिक शिक्षा में कार्यात्मक परिवर्तन पर एक चिंतन विषय पर शोध पत्र लिखा है ।

गोस्वामी जी शिक्षिका कैरियर काउंसिलिंग, समय प्रबंधन के सम सामयिक विषयों पर सतत प्रशिक्षण देतीं रहीं हैं, दिव्यांग बच्चों के लिए समय – समय पर निःशुल्क भोजन सामग्री की व्यवस्था,पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय, कठ पुतली कला का नवाचार कर शिक्षा से जोड़ा, शिक्षिका दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों को निःशुल्क अध्यापन समर कैम्प चला कर की हैं, आईसीटी पर काम करते हुए बच्चों को दीक्षा एप ,स्टोरी वीवर से पढ़ातीं हैं। बच्चों को सिखाने के लिए गीत, कविता, नाटक के माध्यम से प्रेरक शिक्षण देतीं हैं,ऑडियो बुक, पॉडकास्ट, ब्लॉगिंग, रिपोर्टर, रोजगार मूलक शिक्षा,स्मार्ट क्लास का संचालन कर रहीं हैं,बच्चों की हितैषी किताब प्रारंभिक बाल्य अवस्था, देखभाल और शिक्षा नाम की किताब लिखी हैं ।इस उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रियंका गोस्वामी को श्री गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति अलंकरण प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button