छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

140 भटके भाई बहनों की प्रबल प्रताप ने सनातन धर्म में कराई घर वापसी

सारंगढ़ । माँ समलेशवरी की पावन धरा सारंगढ़ में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में परम पूजनीय अजय उपाध्याय महाराज के सानिध्य में आयोजित इस पावन अवसर पर 140 धर्मांतरित बंधुओं की अखिल भारतीय घर वापसी सम्पन्न हुई । इस आयोजन में प्रमुख अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उपस्थित होकर सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उन्हें विधि वत सनातन धर्म में वापस स्वागत किया । उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा माँ समलेशवरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का एक गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है जो सम – रसता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है। प्रबल जी ने कहा यह घर वापसी हम परम पूजनीय कार्तिक उराव जी को समर्पित करते हैं जिनकी कल जयंती थी, वें अपना पूरा जीवन जनजाति समाज के संस्कृति एवं हक के लिए संघर्ष किया ।

उन्होंने आगे कहा कि -पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है, और हम इसे जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहेंगे। यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक राष्ट्र निर्माण कार्य हैं जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में घर वापसी छग प्रांत की संयोजिका श्रीमती अंजू गबेल का सहयोग रहा । उन्होंने अपने भाषण में कहा छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भूषण पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत ( सारंगढ़ ) ने की। मुख्य मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में राज कुमार चंद्रा, प्रान्त प्रमुख धर्मजागरण , श्रीमती मेहर बाई नायक, स्वाध्याय प्रमुख
ज्योति पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा , मुक्ता वर्मा, उषा कला, रेखबाई रामनामी, गुलाराम रामनामीआचार्य श्रीरामभगत रामनामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तो वही युवा टीम में मुख्य रूप में रवि तिवारी, इशांत शर्मा, धीरज सिंह एवं अन्य उपस्तिथ रहें । कार्यक्रम का सफल संचालन अमित गोगले द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने धर्म, समाज एवं राष्ट्र की एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button