छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला सारंगढ़ में LPG सिलेंडर व डीजल, पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है प्रशासन ने दी जानकारी

किसी भी नागरिक या उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है

सारंगढ़। कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनांक 30 मार्च 26 को प्रेसवार्ता रखी गई जिसमें खाद्य अधिकारी व जनसम्पर्क अधिकारी उपस्थित थे । खाद्य अधिकारी के द्वारा बताया गया कि – जिले में कुल 10 गैस एजेंसी संचालित है इन गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनके माध्यम से उपभोक्ता को LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है किसी भी नागरिक या उपभोक्ता को घबराने या पैनिक होने के आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार जिले में कुल 32 पेट्रोल पम्प स्थापित है जिसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल भंडारित है इन पेट्रोल पम्प में पेट्रोल की मात्रा 3,33, 385 लीटर एवं डीजल की मात्रा 4,06,714 लीटर उपलब्ध है । जिला सारंगढ़ में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति व तहसीलदार की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय दल द्वारा मॉनिटरिंग किया जा रहा है व आवश्यक वस्तुओं का दुरूपयोग व काला बाजारी करने पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। कार्यालय कलेक्टर के खाद्य-शाखा के कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है तथा राज्य सरकार के द्वारा शिकायत व सुझाव के लिए कॉल सेंटर नंबर 1800 233 3663 जारी किया गया है। जिले के सभी विकासखण्ड में तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी का जांच दल गठन किया गया है, जिनके द्वारा गैस की जमाखोरी व दुरूपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। अब तक 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 नग एलपीजी. सिलेंडर जप्त किया गया है तथा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button