छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में श्री राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा अदभुत संगम

सारंगढ़-बिलाईगढ़। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सारंगढ़ नगर में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत पुराना थाना स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नंदा चौक स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची, जहां महा आरती के साथ इसका समापन किया गया।
इस दौरान हजारों की संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां धमाल, डीजे बाजा और जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। आकर्षक झांकियों में भगवान श्री राम, माँ काली, भगवान नरसिंह एवं उज्जैन के महाकाल सरकार की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और यात्रा की शोभा को और भी बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के दौरान बरई नारी शक्ति संगठन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बूंदी एवं पेयजल की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस भव्य आयोजन का सफल संचालन श्री राम सेवा समिति संगठन, सारंगढ़ द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button