जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा मनरेगा के कार्यो का सतत निरीक्षण**जिले के सभी ब्लाको का कर रहे हैं धुंवाधार दौरा

गांववासियों को भरोसा मनरेगा कार्यों में नही होगी लीपा-पोती
सारंगढ़ – जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय का धुआंधार दौरा कार्यक्रम अभी पिछले दो दिनों से जारी है,संजय पांडे
मनरेगा में चल रहे निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण कर रहे है साथ ही कार्यों का औचित्य की भी जानकारी ले रहे है इस विषय में विगत दो-तीन दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सारंगढ़ विधानसभा के साथ ही जिले के तीनों ब्लाकों में दौरा किया जा रहा है जिसमें मनरेगा के अंतर्गत चल रहे मजदूरी मूलक एवं निर्माण कार्यों की जानकारी कार्य स्थल में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा तकनीकी सहायक एसडीओ पी ओ से पूरी जानकारी लेकर निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही apo, PO द्वारा जारी किए गए कार्यों की सूची का स्थल निरीक्षण कर उन कार्यों का औचित्य भी जानने का प्रयास किया जा रहा है और निर्माण कार्य जिन स्थलों पर किया जा रहा है, क्या वहां पर वह उचित है इसे भी देखा जा रहा है किसी भी कार्य के लिए स्थल चयन महत्वपूर्ण होता है इस संबंध में पंडरीपानी बछौरडी नवापारा, रेडा कलमी,बोरीदा साल्हे, पेंड्रावन में महतारी सदन ,नर्सरी , बालक छात्रावास,बालिका छात्रावास, नल जल योजना सभी कार्यों का निरीक्षण कर सभी की समीक्षा जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति में की जानी है इस संबंध में दौरा किया जा रहा है जिससे कार्यों का औचित्य एवं मजदूर मुलक कार्यों की समीक्षा के साथ ही कार्य क्या है,यह देखा जा रहा है और कार्य एस्टीमेट के अनुकूल किया जा रहा हैं या नहीं इसकी भी सुधि ली जा रही है ताकि मूल्यांकन सत्यापन की समीक्षा की जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के इस निरीक्षण की तारीफ संबधीत गांवो के लोग खुले दिल से कर रहे हैं,इस संबंध मे लोगो का कहना है कि पहले भी हमारे गांव मे मनरेगा के कार्य हुये हैं जिसमे कई कमी है अभी चल रहे मनरेगा कार्यो मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के निरीक्षण से गांववासियों को उम्मीद है कि कार्य मे लीपा पोती नही होगी।














