छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नौघटा में विकास और स्वच्छता को लेकर सरपंच संगीता पटेल की पहल सराहनीय

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल द्वारा अपने चुनावी वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। गांव के विकास और स्वच्छता को लेकर उनके द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।
सरपंच संगीता पटेल का कहना है कि गांव का कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इसी सोच के साथ वे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रही हैं। इन दिनों उनके नेतृत्व में गांव में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गली-गली की सफाई कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत नौघटा को पूरे ब्लॉक में स्वच्छ और विकसित गांवों में नंबर एक बनाना है। इसके लिए पंचायत द्वारा पहले से ही साफ-सफाई और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेगा।
गांव के लोगों ने भी सरपंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा गांव के विकास के लिए आगे रहती हैं और हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं।
इस दौरान ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनिल सिदार, पंचगण गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल, श्यामलाल सिदार सहित ग्रामवासी जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेंद्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना और ललित डनसेना उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button