
सारंगढ़ । प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – आए दिन हो रही हत्याएं , चाकू बाजी से प्रदेश में आमजनों के बीच डर का वातावरण है । प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं से समूचा प्रदेश भय के माहौल में जी रहा है । हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं अब छत्तीसगढ़ में आम हो चुकी है । इस पर अंकुश और नियंत्रण लगाने में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पूरी तरह से असफल साबित हो रही है ।जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है छग में हत्याओं का दौर निरंतर जारी है । ऐसा कोई दिन नहीं जहां भयावह हत्या की एक घटना ना हो , अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि – सरे आम सड़क पर चाकू बाजी कर रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार है और महिलाएं व बच्चियां पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही है पूरे प्रदेश में भय का माहौल पनप रहा है ।














