
सारंगढ़ । रजत जयंती के अवसर सारंगढ़ में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविर का आयोजन नगर के प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन में किया गया ।जहां के बच्चों के स्वास्थय जांच के साथ , रक्त का परीक्षण किया गया एवं दवाइयां दी गई । स्टाफ में डॉ विवेक कुमार, नर्स प्रेमलता कश्यप, लैब टेक्नीशियन महेंद्र, फार्मासिस्ट वीणा साहू उपस्थित थे । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर प्रत्येक माह में 1 दिन विशेष शिविर का आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए किया जाता है जहां पर मौसमी बीमारी को ध्यान में रखते उपचार किया जाता है । इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्रत्येक माह 24 कैंप सारंगढ़ में आयोजित किया जाता है । जिससे आम नागरिकों को बहुत लाभ हो रहा है विशेष कर महिलाओं को । शिविर स्थल पर सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, अभियंता उत्तम सिंह कंवर, एपीएम आशीष परगनिहा व पीआईयू आकाश पांडे उपस्थित थे।














