छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला में यातायात सेल का विशेष अभियान5000 से अधिक की चालानी कार्रवाई

सारंगढ़ । पुलिस मुख्यालय छग के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में जिले में एक सप्ताह तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में यातायात सेल की टीमों ने एपीएस स्कूल, मोना मॉडर्न स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम स्कूल और भारतमाता साल्हर स्कूल सहित जिले के कई प्रमुख निजी विद्यालयों का दौरा किया।

*जांच के मुख्य बिंदु:*

स्कूली बसों, वैन व ऑटो के सुरक्षा मानकों की सघन जांच, बस चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण दस्तावेजों के जांच,
स्कूल परिसरों में सीसीटीवी, लाइट, इमरजेंसी मेडिकल व्यवस्था निरीक्षण,
मानकों पर खरे न उतरने वाले वाहनों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 11 प्रकरणों में 5000 रुपये से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं NH और SH के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और ढाबा-होटल के पास जाम लगाने पर 22 प्रकरणों में 6600 रुपये की कार्रवाई की गई।

*सड़क हादसों में 20% की कमी*

जिले में जागरूकता और मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर दिखा है। गत वर्ष 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 25 तक 239 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 120 मौतें हुई थीं। इस वर्ष 31 अक्टूबर 2026 तक मृत्यु की संख्या 96 रही है, जो लगभग 20 प्रतिशत की कमी है। अभियान के दौरान लगभग 10 स्कूलों के 5 सौ बच्चों को यातायात नियमों की जान कारी दी गई और नाबालिग वाहन चालन को लेकर अभिभावकों को चेतावनी दी गई।

*पुलिस की अपील*

सारंगढ़ पुलिस ने अपील की है कि – अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, चालक गति सीमा में वाहन चलाएं, मोबाइल का उपयोग न करें और सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। इस संबंध में यातायात सेल प्रभारी जितेन्द्र चंद्रा ने बताया कि – तकनीकी खराबी वाले वाहनों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं और आगामी माह में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button