छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरमकेला पुलिस की सक्रियता से तीनों चोर गिरफ्तार

सारंगढ़। बरमकेला थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला जल्द सुलझ गया। जान कारी के अनुसार 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बरमकेला बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में सेंधमारी की। चोर दुकान से मंथन के 20 पैकेट और सागर अमूल स्प्रे के 20 पैकेट चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी एके. बेक के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर, तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी में लम्बोदर महंत (27 वर्ष), विकाश दास महंत (31 वर्ष) और संदीप सारथी (22 वर्ष), सभी निवासी लोधिया शामिल हैं। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है । मामले में थाना बरमकेला में अप. क्रमांक 45/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button