छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*आरोपी से 30 ली. कच्ची महुआ शराब जप्त*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, पुलिस अनु. अधि. श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर कुशल नेतृत्व में कनकबीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है । 22अक्टूबर 25 को पेट्रोलिंग ग्राम भ्रमण पर देहात रवाना हुए थे कि – मुखबिर सूचना मिला की ग्राम घोरा घाटी जंगल मे अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ, गवाह के मौक़े पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति जंगल मे कच्ची महुआ शराब बनाते व बिक्री करते जंगल में मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम कृतन सागर पिता भगाऊ सागर उम्र 51 वर्ष ग्राम रामटेक चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ का होना बताया । जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के नीला ड्रम व प्लास्टिक बाल्टी के अंदर 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमत 6 हजार रु को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. भीमसेन सिदार, जगदीश खूंटे, हीराधर नाग आर. कुंज बिहारी निराला , जगजीवन खूंटे, और समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button