
सारंगढ़ । भारत सरकार ने कृषि उत्पादकता व ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 आकांक्षी कृषि ज़िलों की घोषणा की है । कृषि को आसान, आधुनिक व अधिक लाभदायक बनाने के लिये केंद्रीय बजट 2025 में PMDDKY की घोषणा की गई है । प्रधानमंत्री जी द्वारा 11 अक्टूबर 25 को एनए एससी. काम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पीएम.धनधान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारंभ किया गया । PMDDKY के लिये कोई अलग बजटीय आवंटन नहीं है , यह 11 विभागों की 36 मौजूदा योजनाओं के बजट को एकीकृत करता है, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (नकद हस्तांतरण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शामिल हैं । इसका वार्षिक परिव्यय 2025-26 से 2030-31 तक 24,000 करोड़ रुपए है, जो कुल मिलाकर 1.44 लाख करोड़ रुपए है । बजट में लगभग 40% सब्सिडी के लिये, 30% बुनियादी ढाँचे के लिये, 20% ऋण के लिये तथा 10% प्रशिक्षण , बाज़ार समर्थन के लिये निर्धारित किया गया है ।
योजना के मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता व किसान आय में वृद्धि करना फसल विविधीकरण व संधारणीय कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना । कटाई के बाद भंडारण और मूल्य संवर्द्धन का विस्तार करना । आय के स्रोतों में विविधता लाने के लिये महिलाओं, युवाओं और संबद्ध क्षेत्रों जैसे – डेयरी, मत्स्यन, कुक्कुट पालन को समर्थन देना । आयात पर भारत की निर्भरता कम करने के लिये खाद्यान्न, दलहन और तिलहन में आत्म निर्भरता प्राप्त करना । सिंचाई के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करना और दीर्घ कालिक एवं अल्पकालिक दोनों कृषि ऋणों तक पहुँच में सुधार करना । जिले में प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ 11अक्टूबर 25 को प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु संचालक कृषि के आदेश एवं डॉ. संजय कनौजे कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देश तथा मार्गदर्शन पर जिला, विकास खंड, ग्रापंचायत स्तर व जिले के सेवा सहकारी समितियों में कार्यक्रम आयोजन किया गया है । जिला स्तर पर कार्यालय कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में आशुतोष श्रीवास्तव उपसंचालक कृषि सीताराम पटेल अध्यक्ष भा.कि. संघ ननकी दाउ साहू संरक्षक भाकिसंघ व कृषक गण शामिल हुए । सारंगढ़ विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में दीपक कुमार बंजारे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक गण समिलित हुए । विकास खंड बरमकेला का कार्यक्रम जपं सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अजय जवाहर नायक उपाध्यक्ष जिपं सारंगढ़ बिलाईगढ़, डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति जिपं, बसंत कुमार नायक वरिष्ठ कृषि वि.अधिकारी श्रीमती शारदा पैकरा बीज प्रक्रिया प्रभारी मुकेश चौधरी प्रगति शील कृषक बरमकेला अंचल के स्थानीय प्रतिनिधि एवं कृषकगण को वेबकास्ट के माध्यम से जोड़ा गया ।
प्रत्येक क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषकों को उनके क्षेत्र के ग्राम पंचायतों एवं सहकारी समितियों में इस कार्यक्रम का अवलोकन कराया गया । इस आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 788 कृषकों को वेब कास्ट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उदबोधन से जोड़ा गया ।














