
सारंगढ़ । जिले के समग्र विकास की अवधारणा को लेकर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने मंत्रालय में मंत्रीगणों और विभागीय सचिवों से मुलाकात कर विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु आग्रह किया । इसी अनुक्रम में उन्होंने जिले के सड़कों के रखरखाव मरम्मती करण और नवीन सड़क निर्माण के संदर्भ में लोनिविभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । अपने ज्ञापन में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने दानसरा मुक्तिधाम से भंवरपुर सीमा तक नई सड़क निर्माण, इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ से गदहाभाठा व गदहाभाठा से चिंगरीपाली तक नवीन सड़क निर्माण की मांग कियें । जिस पर सचिव डॉ कमल प्रीत सिंह ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियो से चर्चाकर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने निर्देशित किया । इसी प्रकार अन्य सड़कों की मांग पर आगामी बजट में शामिल करने हेतु आश्वासन दिए । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने जिले के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है । जिपं अध्यक्ष पांडे ने जिले के विकास में विभिन्न कार्यों की स्वीकृति के लिए आवश्यक सहयोग, मार्ग दर्शन के लिए मंत्रीगणों , विभागीय अधिकारी को जिले वासियों की तरफ साधुवाद ज्ञापित कियें ।














