छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल में 2 दिन मिलेंगी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं

सारंगढ़। जिले के मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में लंबे समय से एनेस्थीसिया (निश्चेतना) विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण सिजेरियन प्रसव (कैंडिडेट डिलीवरी) और अन्य बड़े ऑपरेशनों के मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
तात्कालिक कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रस्ताव पर वर्तमान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय के अथक प्रयास से शासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए विभाग ने स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शास. चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में कार्यरत एनेस्थीसिया विशेषज्ञ (पी.जी. अनुबंधित) डॉ. कुंती नायक (एमडी एनेस्थीसिया) की सेवाएं अस्थाई तौर पे जिला अस्पताल सारंगढ़ को सौंप दी हैं।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. कुंती नायक सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार को जिला अस्पताल सारंगढ़ में अपनी सेवाएं देंगी। आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि – जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं प्राप्त होने से न केवल रैफरल के मामलों में कमी आएगी, बल्कि क्षेत्र में मातृ-मृत्यु दर में भी सुधार होने की पूरी संभावना है।
इस निर्णय से स्थानीय गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी, जिन्हें आपातकालीन स्थिति में निजी अस्पतालों या दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button