
सारंगढ़ । बरमकेला में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई । एक हफ्ते के अंदर 3 आगजनी की घटना अब तक सामने आ चुके है , इस बार केक एंड क्रीम स्वीट सेंटर में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखी मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रात में दुकान से धुआँ और आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में हड़ कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किये और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग की घटना में दुकान में लगी महंगी मशीनें, काउंटर और अन्य सामान जल गए, जिस से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में प्रशासन से नाराज़गी भी देखने को मिली । स्थानीय लोगों का कहना है कि – सारंगढ़ जिला में पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहन की सुविधा नहीं है। अगर समय पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो नुकसान कम हो सकता था । फिलहाल घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।









