आतंकवाद के खिलाफ घोर निंदा के साथ ही पहलगांव काश्मीर में हुई आतंकवादी घटना में मृत लोगों को मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजली

सारंगढ़ न्यूज़ — आतंकवादियों द्वारा पहलगांव कश्मीर में निंदनीय घटना हुई । जिसमें हिन्दू भाइयों को धर्म पूछ पूछ कर मौत के घाट उतारा गया । आतंकवादियों ने उनसे राज्य नहीं पूछा, उनकी भाषा नहीं पूछी , उनकी जाति नहीं पूछी उन्होंने पूछा धर्म व जिन्होंने हिंदू धर्म बताया उन्हें आतंकियों ने गोलियों से भून डाला । उस के विरोध में आज सारंगढ़ में आतंकवाद का पुतला दहन एवं कैंडल मार्च निकाला गया । शांम 5 बजे श्री राम सेवा समिति के द्वारा मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई ।उक्त कार्यक्रम में अजेश अग्रवाल , संजय भूषण पांडे, अमित तिवारी, टीकाराम पटेल , महेंद्र केजरीवाल, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका, शुभम बाजपेई ,नयन बेहार अभिषेक शर्मा, सतीश यादव, राकेश शुक्ला , राहुल केसरवानी, राजा गुप्ता, अनुराधा केसरवानी, सूरज गुप्ता , जय बानी, समीर सिंह ठाकुर , दीपक अग्रवाल के साथ ही साथ सैकड़ों नेता और नागरिक उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का कर्ताधर्ता श्री राम सेवा समिति सारंगढ़ है जिसने सर्व हिंदू समाज को लेकर कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन किया।














